Jitendra Singh Biography in Hindi

जितेंद्र सिंह जन्म ०६ नवम्बर, १९५६ हुआ था। भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। 2014 के चुनावों में वे जम्मू और कश्मीर की उधमपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सांसद चुने गये। वे पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मन्त्रालय के राज्यम्ंत्री , प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग तथा अंतरिक्ष विभाग के राज्यमंत्री हैं।वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य है, तथा जम्मू कश्मीर के लिये मुख्य प्रवक्ता थे। वे मधुमेह तथा अंतःस्राविकी के प्रोफेसर तथा सलाहकार तथा चिकित्सक थे। उन्होने ८ पुस्तकों की रचना की है तथा समाचारपत्रों में स्तम्भलेखन भी करते हैं। वे राष्त्रीय महुमेह समिति के भूतपूर्व अध्यक्ष भी है।


पूरा नाम डॉ जितेंद्र सिंह
जन्म तिथि 06 Nov 1956 (उम्र 62)
जन्म स्थान जम्मू (जम्मू और कश्मीर)
पार्टी का नाम Bharatiya Janta Party
शिक्षा Graduate Professional
व्यवसाय चिकित्सा प्रैक्टिशनर, लेखक, प्रोफेसर, कॉलमनिस्ट
पिता का नाम स्वर्गीय श्री राजेंद्र सिंह
माता का नाम श्रीमती शांति देवी
जीवनसाथी का नाम श्रीमती मंजु सिंह
बेटा 2 बेटी 3



रोचक तथ्‍य वह 6 पुस्तकों और मोनोग्राम के लेखक और उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स (मेडिसिन) संबंधी लगभग दर्जन पाठ्य पुस्तकों के अध्यायों में लेखन कार्य किया है।



राजनीतिक घटनाक्रम 27 May 2014 वे पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मन्त्रालय के राज्यमंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग तथा अंतरिक्ष विभाग के राज्यमंत्री हैं। 27 मई 2014 – 9 नवम्‍बर 2014 केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय 2016 केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), युवा मामलों और खेल मंत्रालय (22 May 2016 – 28 May 2016)। 2014 उधमपुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के गुलाम नबी आजाद को हराकर 16 वीं लोक सभा के लिए जितेंद्र सिंह चुने गए। 2014 केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय