भूपेश बघेल एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं, वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता हैं। भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को दुर्ग में कुर्मी जाति के एक कृषक परिवार में हुआ था।उन्होंने 80 के दशक में यूथ कांग्रेस के साथ अपनी सियासी पारी शुरू की थी। 1990 से 94 तक वह जिला युवक कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष रहे। 1993 से 2001 तक मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के निदेशक रहे।
भूपेश बघेल कौन है !!
भूपेश बघेल एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य हैं. जिन्हे 2018 में छत्तीसगढ़ के मुख्य मंत्री के रूप में चुना गया है. ये भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस के सदस्य हैं जिसने सभी पार्टियों को हराते हुए छत्तीसगढ़ में खुद की सरकार बनाने में सफलता पाई. वर्तमान में ये छत्तीसगढ़ राज्य कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष भी हैं.
भूपेश बघेल की जीवनी |
असली नाम: भूपेश बघेल
उपनाम: भूपेश
जन्मदिन: 23 अगस्त 1961
जन्मस्थान: दुर्ग, मध्य प्रदेश, भारत
आयु: 23 अगस्त 1961 से अभी तक
व्यवसाय: राजनीतिज्ञ
घर: दुर्ग, छत्तीसगढ़, भारत
पता: मानसरोवर आवासीय परिसर, भिलाई 3, तहसील – पाटन, जिला – दुर्ग
राशिनाम: कन्या
धर्म: हिन्दू
राजनीतिक पार्टी: आईएनसी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
पसंदीदा राजनेता: सोनिया गांधी
प्रतिद्वंद्वी: रमन सिंह (भाजपा)
राष्ट्रीयता: भारतीय
भूपेश बघेल की शिक्षा |
कॉलेज / यूनिवर्सिटी: पंडित रविशंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी, रायपुर
शैक्षिक योग्यता: एमए
भूपेश बघेल की जाति क्या है |
कुर्मी क्षत्रिय
भूपेश बघेल का परिवार |
माता: बिंदेश्वरी बघेल
भाई: पता नहीं
बहन: पता नहीं
वैवाहिक स्थिति: शादीशुदा
पत्नी: मुक्तिश्वरी बघेल
बच्चे: 4
भूपेश बघेल की कुल सम्पत्ति |
लगभग 9 करोड़ (2014)
भूपेश बघेल का इतिहास |
इनका जन्म 23 अगस्त 1961 में एक किसान परिवार में हुआ इनके माता पिता एक सदाहरण जिंदगी जीने वाले व्यक्तित्व में से एक थे. इनके पिता का नाम नन्द कुमार बघेल और माता का नाम बिंदेश्वरी बघेल है. इन्होने अपनी शिक्षा पंडित रविशंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी, रायपुर से पूरी की बाद में इनका विवाह हिंदी साहित्य लेखक डॉ. नरेंद्र देव वर्मा की पुत्री मुक्तेस्वरी से हुआ.