Vijay Rupani Biography in Hindi

इनका जन्म 2 अगस्त 1956 को रंगून, बर्मा में मायाबेन और रमणिकलाल रूपाणी के घर हुआ था। इसके बाद इनका परिवार बर्मा में राजनीतिक अस्थिरता के कारण वर्ष 1960 को राजकोट चले गया।


सफर
वर्ष 1971 में वह आरएसएस और जन संघ में शामिल हुए।
• 2006-2012 तक उन्होंने राज्य सभा के सदस्य के रूप में कार्य किया।
• वर्ष 2014 में वह राजकोट पश्चिम से विधायक चुने गए।
• 7 अगस्त 2016 को वह गुजरात के 16 वें मुख्यमंत्री बने।
• वर्ष 2017 में फिर से राजकोट पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से गुजरात विधानसभा चुनाव जीतकर गुजरात के मुख्यमंत्री पद को बरकरार रखा।
व्यक्तिगत जीवन
जन्मतिथि 2 अगस्त 1956
आयु (2017 के अनुसार) 61 वर्ष
जन्मस्थान रंगून, बर्मा
राशि सिंह
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगर राजकोट, भारत
पत्नी अंजलि रुपाणी
महाविद्यालय/विश्वविद्यालय धर्मेंद्र सिंहजी कला महाविद्यालय राजकोट
सौराष्ट्र विश्वविद्यालय, राजकोट, गुजरात
शैक्षिक योग्यता धर्मेंद्र सिंहजी कला महाविद्यालय से कला में स्नातक
सौराष्ट्र विश्वविद्यालय, राजकोट, गुजरात से एलएलबी
धर्म हिन्दू
पता “पुजित”, 2/5, प्रकाश सोसाइटी, नर्मला कन्वेन्ट स्कूल के पास, राजकोट


पसंदीदा चीजें


शौक/अभिरुचि यात्रा करना और पुस्तकें पढ़ना
पसंदीदा राजनेता नरेंद्र मोदी
रुपाणी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी- भाजपा के छात्र राजनीतिक विंग) के एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की।
गुजरात के कैबिनेट (2016) में, वह एकमात्र कैबिनेट मंत्री थे, जिन्हें आपातकाल के दौरान जेल भेजा गया था।
राजकोट में नगर निगम सद्स्य के रूप में सेवा करने के बाद वह राजकोट के मेयर बने और उसके बाद वह राज्यसभा के सद्स्य चुने गए।
केशुभाई पटेल के शासनकाल के दौरान, वह घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष थे।
जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने गुजरात वित्त बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और उसके बाद भाजपा की गुजरात यूनिट के महासचिव के रूप में कार्य किया।
गुजरात में आंनदीबेन पटेल के कार्यकाल के दौरान रुपाणी परिवहन, जल आपूर्ति, श्रम और रोजगार विभाग के कैबिनेट मंत्री रहे।