<no title>

राशिफल की मदद से आप जान सकते हैं कि आज का दिन आपके करियर, बिजनेस या ​शिक्षा के क्षेत्र में कैसा रहेगा। करियर, बिजनेस और शिक्षा से जुड़े इस विशेष राशिफल में दिए गए सुझावों की मदद से आप अपने दिन को और बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं 08 फरवरी 2020 का करियर राशिफल।



मेष राशि: मेष राशि के विद्यार्थी अपना ध्यान अध्ययन में लगाएं। मन की उथल पुथल को तवज्जो ना दें। नए कारोबार की योजनाएं बन सकती है। और संबंधित धन की व्यवस्था भी संभव है। अनावश्यक व्यय से बचे लक्ष्मी जी की पूजा करें।


 

वृष राशि: आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर बने हैं। वाणिज्य व्यापार में बैंकिंग के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। पुरानी उधारी वापस मिल सकती है। कार्य संबंधी छोटी यात्राएं होंगी। कार्यक्षेत्र में आनाकानी ना करें। 


मिथुन राशि: कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक्स, कला आदि से जुड़े विद्यार्थी के लिए अनुकूल समय है। धन से जुड़े परेशान कर सकती है। लेकिन तब भी दिन के अंत तक धन का रास्ता बनेगा प्राप्त होगी।


कर्क राशि: विद्यार्थियों को भाग्य से अनुकूलता मिलेगी। आर्किटेक्चर से संबंधित व्यवसाय को अपना क्षेत्र विस्तार का अवसर मिलेगा। आलस्य त्याग कर कार्य करना होगा।


सिंह राशि: सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विद्यार्थियों व्यवसायियों के लिए अच्छे अवसर है। सावधानी से कार्य करें शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा। भूमि संपत्ति के सौदे की बात बन सकती है। लेन-देन में स्पष्टता रखें।


कन्या राशि: नवीन परिचय कार्य क्षेत्र में दूरगामी परिणाम देंगे। विद्यार्थी अध्ययन में उच्चाटन अनुभव करेंगे। मन लगाकर अध्ययन करें तो कई उलझे सूत्रों के हल निकल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भ्रमित होने से बचें। बाजरा दान करें। 


तुला राशि: कार्य के लिए अनेक अवसरों की संभावनाएं दिखेंगी। उनको हाथ में लेने का प्रयास करें। नवीन कार्यक्षेत्र व स्थान संबंधी वार्ता या भूमि संपत्ति के सौदों में आगे बढ़ने की संभावना है। विद्यार्थी व व्यवसायी सोच समझ कर बात करें। शत्रु पक्ष से सावधान रहें। विष्णु लक्ष्मी जी की पूजा करें। 


 

वृश्चिक राशि: छोटे व्यवसाय से जुड़े लोगों को नजदीकी लोगों की सलाह से लाभ की संभावना है। अधिक बात करने से हानि हो सकती है। बाजरा और ज्वार दान करें। 


धनु राशि: स्वर्ण, भूमि या इनसे संबंधित वस्तु से लाभ हो सकता है। पार्टनरशिप डीड करने से पूर्व सोचे। वाणी में गंभीरता का लाभ अवश्य होगा। सुख सुविधा व सौंदर्य संबंधी वस्तुओं का व्यवसाय लाभ देगा। कला से जुड़े विद्यार्थी अपने क्षेत्र में अच्छा करेंगे। 


मकर राशि: व्यवसायी वर्ग अपने कार्यस्थान के सुधार पर व्यय कर सकते हैं। शिक्षा पर भी व्यय संभव है। छोटी यात्राओं से कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। पार्टनर से धैर्य से कार्य करने को कहें। 


कुंभ राशि: वाणी से अपना प्रभाव बनाने का प्रयास करेंगे। कुछ सफल भी होंगे। तुला गीत संगीत में रुचि रखने वाले विद्यार्थी अतिरिक्त गतिविधि में अपना ध्यान लगाएंगे। पार्टनर के साथ कार्य का निर्णय लेने से पूर्व सभी शर्तों को स्पष्ट करें।


 


मीन राशि: पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। मन उल्लास और उत्साह से भरा रहेगा। यदि आप वाणी के व्यवसाय से जुड़े हैं, तो आपकी सलाह अथवा आपका अध्यापन आज बहुत प्रभावी रहेगा। विद्यार्थी अध्ययन में मन लगाएं। इस समय में बहुत सारा रिवीजन कर सकते हैं, बशर्ते टीवी फिल्म मोबाइल से दूर रहे हैं।